यमुनापार के भाजपाइयों ने 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है-विभवनाथ भारती
प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिलाध्यक्ष श्री भारती ने कहा कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा   छात्र-छात्राएं के स्यमं के मेनहत का परिणाम है। भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके गुरूजनों और माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मैं इसके लिए उन्हें भी बधाई देता हूं। वहीं जो विद्यार्थी असफल हुए हैं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए और सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधाकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता मिश्रा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुभाष सिंह, जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा राजमणि पासवान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुशल जैन आदि ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के परिजनों को भी शुभकामनाएं दी।

Related posts

Leave a Comment