सरकार के कार्यो एवं संयुक्त प्रत्याशी होने से आमनागरिको का मिल रहा अच्छा समर्थन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के चारो विधानसभा मे प्रत्याशियों का दिनों-दिन प्रचार-प्रसार जोरदारी के साथ चल रहा है। इस बार भाजपा-अपनादल-निषाद पार्टी के संयुक्त गठबंधन और सरकार के विकास कार्यों से आम नागरिकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद कौशांबी विनोद सोनकर का शंकरगढ़ मंडल के विभिन्न गांवों मे भाजपा-अपनादल-निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी बाचस्पति के समर्थन हेतू जनसम्पर्क करेंगे। वही सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी का जनसम्पर्क मेजा विधानसभा में भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी नीलम करवरिया के समर्थन हेतू विभिन्न गांवों में रखा गया है। साथ ही सभी विधानसभाओं मे प्रवासी,जिला,मंडल,शक्ति केन्द्र, बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग भी भाजपा का समर्थन करते हुए भाजपा के समर्थन हेतू जनसम्पर्क कर रहे है।