मोदी सरकार के अंतरिम बजट से श्रेष्ठ और समृद्ध भारत का निर्माण होगा-विनोद प्रजापति

यमुनापार के भाजपाइयों ने बजट को सराहा और प्रधानमंत्री वित्त मंत्री का आभार जताया
प्रयागराज। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश अंतरिम बजट पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने कहा यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर भारत के श्रेष्ठ होने की झलक है। ग़रीब कल्याणकारी मोदी सरकार का बजट अभिनन्दनीय है। सभी वर्गों के उत्थान और देश के विकास के इस बजट से श्रेष्ठ और समृद्ध भारत का निर्माण होगा। जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, विक्रमादित्य मौर्य, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल प्रचंड,मनोज गुप्ता,राजकुमार मिश्रा, बृजेश पांडेय आदि ने अंतरिम बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

Related posts

Leave a Comment