मोदी-योगी सरकारे विकास का इतिहास रच रही तो विपक्ष को दर्द कैसा- महेन्द्र नाथ पांडेय

आम जनता को नेता के नाम से चिढ़ होती थी उसे खत्म किया मोदी ने-महेन्द्र नाथ पांडेय
यमुनापार मे संगठन और जनप्रतिनिधियो के तैयारियो ने हूजूम का रचा इतिहास
पुष्प वर्षा,ढोल नगाडो़ संग स्वागत और भारत माता के जयकारे से भगवामय हुआ माहौल
प्रयागराज। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास से बनी सरकार ने जनता का विश्वास हासिल कर प्रदेश मे पाचं वर्ष और केन्द्र मे सात वर्षो मे जो विकास की गंगा बहाई है उसे याद दिलाने आया हूँ। आम जनता को नेता के नाम से चिढ़ होती थी उसे खतम करने वाले मोदी योगी जैसे दो संत है। एक लखनऊ मे तो दूसरे दिल्ली मे बैठे प्रदेश और देश की जनता की सेवा कर बादो को पूरा कर जनता की विश्वनीयता हासिल किया। उक्त बाते यमुनापार के खीरी,जारी,मामा भांजा तालाब मे जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रिय मंत्री डाँ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा और मौजूद महिलाओ के हूजूम से पूछा यहा कितने महिलाओ का खाता बैंको मे है। तो चारो तरफ उठे हाथो को देखकर कहा इसी लिए आया हूँ। यह विकास ना रूके और आगे चलता रहे यह मोदी की देन है कि महिलाओ का खाता और उनका अधिकार,सम्मान और सुरक्षा मिल रही है। और सबको आवास,गैस,शौचालय,शिक्षा,स्वास्थ्य की सुविधाए भी मिले जो दुनिया के बडे़ देशो मे आम जनता को मिल रही है। वह हमारे देश के गरीबो को मिले। सपा-बसपा-काग्रेस अपने लिए सरकारे बनाते थे। अपने परिवारो का विकास करते थे और एक दो कार्यो का और ढिढोरा पीटते थे। हम लोग हमारी मोदी-योगी सरकारे तो नित्य नए विकास का कार्य कर इतिहास रच रही है तो जनता को बताने आते है तो विपक्ष को क्यो दर्द होता है। जब प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री कोई शिलान्यास करता है जो समाज मे संदेश जाता है। और जनता का विकास होता है। दो तरह की राजनीति है हिन्दूस्तान मे है एक है विकासबादी सरकार सरदार पटेल और पं दीनदयाल उपाध्याय आदि के सपनो को पूरा कर अंतिम पक्ति पर खडें व्यक्ति का उत्थान करने वाली पार्टी। तो दूसरी तरफ परिवारवाद की पार्टिया,भ्रष्टाचार युक्त पार्टिया,विकास विरोधी और जिन्नावादी पार्टिया है।
राष्ट्रीय मंत्री सासंद विनोद सोनकर ने कहा यह जनविश्वास यात्रा आपको यह विश्वास दिलाने आई है कि यदि प्रदेश मे योगी है तो भ्रष्टाचार मुक्ती है।अगर योगी है तो अपराध मुक्त है। अगर योगी है तो प्रदेश भूखा और सूखा मुक्त है। योगी है तो विकास है। समाजबादी पार्टी के मुखिया दिन मे मुंगेरी लाल के सपने देखने लगे है। उनके विधायक गुंडई पर उतर आए है। और पुलिस अधिकारी सुरक्षित नही है तो इनकी सरकारो मे आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। यह जिन्ना की बात करते है। यह जानते है विकास के मुददे पर चुनाव लडेगे तो कुछ हासिल नही होगा।इस लिए धर्म और जाति के आधार पर बाटकर  सत्ता हासिल करने का सपने देख रहे है। सपा का मतलब है गुंडाराज। लाल टोपी का मतलब है बालू माफिया, लाल टोपी का मतलब भूमाफिया, लाल टोपी का मतलब है माताओ और बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। लाल टोपी का मतलब है राज्य में कानून सुरक्षा ना होना, लाल टोपी का मतलब है किसान विरोधी होना। अब जनता चुने उसे कैसी सरकार चाहिए। डाँ.महेन्द्र नाथ पांडेय,राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर,  प्रदेश सरकार के मंत्री रमाशंकर पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मबीर प्रजापति, प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, जिला प्रभारी ओंकार केसरी, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती,भाजपा नेता विभूति नारायण सिंह आदि के नेतृत्व मे यमुनापार मे जनविश्वास यात्रा निकली सभी ने जनता को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई। विधायक मेजा नीलम करवरिया, कोरांव विधायक राजमणि कोल, बारा विधायक डाँ. अजय कुमार ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र मे रथ पर सवार होकर अपने क्षेत्र की उपलब्धिया गिनाते हुए यात्रा का जोरदार स्वागत अपने क्षेत्रो मे किया। करछना मे पूर्व विधायक दीपक पटेल,पियूस रंजन निषाद आदि ने स्वागत किया। भाजपा यमुनापार संगठन द्धारा जोरदार स्वागत अभिनन्दन की योजना बनाई सफल होने पर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने अतिथियो एवं कार्यकर्ताओ एवं जनसमूहो का आभार जताया। यात्रा का स्वागत करने वालो मे जिला यात्रा संयोजक राजेश्वरी तिवारी,शिवदत्त पटेल,विक्रमाजीत मौर्य,विजय शंकर शुक्ला,राजेश शुक्ला,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,राकेश पांडेय,ज्ञाननारायण कन्नौज्जिया,तारा शंकर पांडेय,रामेश्वर द्धिवेदी,सुधीर कुमार साहू वउआ, आदि यात्रा के रहकर स्वागत अभिनन्दन किया।

Related posts

Leave a Comment