जन्माष्टमी पर क्षेत्रवासियो कार्यकर्ताओ को दी शुभकामनाएं
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने 75 वें अमृत महोत्सव सप्ताह व 76 वें गणतंत्र दिवस की सफलता पर यमुनापार के जनता जनार्दन कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो घर-घर जन-जन तिरंगा अभियान चलाया और शहीदो को नमन कर वीर सपूतो के गौरवगाथा को जाना उससे तिरंगा का मान सम्मान और बढ़ गया। युवा भी इस महत्व को जानने समझने लगें। जिलाध्यक्ष ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाए दी। शुभकामना देने वालो मे जिला प्रभारी ओंकार केशरी, वरिष्ठ भाजपा नेता व अध्यक्ष गिरीराज चैरिटेबल ट्रस्ट प्रेम शंकर सिंह मेजा छतवा वाले,जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सुधीर साहू बऊआ,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधाकर पांडेय,जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल,समाजसेवी रोहित केसरवानी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष सिंह,आईटी संयोजक शतीश विश्वकर्मा आदि रहे।