मोदी की नीति से देश दुनिया में भारत माता की हो रही जयकार – स्वतंत्र देव

श्रृंगवेरपुर में जन चौपाल को संबोधित करते हुए बोले मंत्री
धीरज सोनी- हरबात संवाददाता
लालगोपालगंज/ प्रयागराज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री ने देश के 3.5 करोड़ लोगों को पक्की छत  महिलाओं को उज्वला योजना देकर कई प्रकार की बीमारियों से बचाया। महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था, तब वह शर्म से डूब जाती थी शौचालयों का भी निर्माण कराया गया। कोराना महामारी से अबतक मुफ्त राशन देने का काम किया जा रहा है।
यह बातें शनिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर देर शाम श्रृंग्वेरपुर धाम  कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जन चैपाल को संबोधित करते हुए कही
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरा देश मनाएगा। उनका जीवन संघ प्रचारक, संगठन को आगे ले जाने, लोक कल्याण, देश की उन्नति और दलितों, सोशितों को संवारने में व्यतीत हो रहा है।  कहा कि बैकवर्ड दलित को आरक्षण दिया जिससे आज रामनाथ कोविंद को राज्यपाल बनाया गया प्रधानमंत्री मोदी की वजह से आज देश दुनिया के अंदर भारत माता की जयकार हो रही है।
 आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल भी फूका, कहा कि ईमानदार सरकार बनाना है तो नरेन्द्र मोदी को वोट देना है।
 इससे पूर्व, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा कन्हैयालाल पांडेय,श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी, अरूण द्विवेदी आदि ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत माल्यापर्ण कर किया।
 रामायण मेला आयोजन समिति के महामंत्री उमेशचन्द्र द्विवेदी, सियाराम सरोज, एडवोकेट बलराम सिंह, बीडीसी रामचन्द्र फौजी, विनय अग्रवाल, जय  कार्यक्रम को सांसद केसरी देवी पेटल व फाफामऊ विधायक गुरूप्रसाद मौर्य ने भी   संबोधित किया।
मंत्री के चौपाल में न्याय की आस में पहुंची दुष्कर्म पीड़िता
लालगोपालगंज। मंत्री चौपाल लगाकर लोगों को संबोधित कर रहे थे इस बीच सोरांव थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी एक गर्भवती महिला तहरीर लेकर मंत्री के चौपाल में न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई उसने सोरांव पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद वह थाना चौकी से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला पत्र लेने के बाद मंत्री ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Related posts

Leave a Comment