मोदी और योगी संत है, इनके रहते देश प्रदेश सुरक्षित रहेगा-महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर महराज

राष्ट्र चेतना यात्रा का प्रयागराज में हुआ भव्य स्वागत, विभिन्न मार्गों मे गूंजे जयघोष
प्रयागराज।  हिन्दुत्व रक्षा सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतू श्री 108 श्री महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर महराज के नेतृत्व में संतों द्वारा “राष्ट्रीय चेतना यात्रा” वृन्दावन मथुरा से चलकर मंगलवार रात प्रयागराज पहुंचीं यह यात्रा 1 माह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर 18 नवम्बर को हरिद्वार में समापन होगा। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज सीमेट गेस्ट हाउस एलनगंज पहुंचीं “राष्ट्रीय चेतना यात्रा” के संतो का बुधवार को भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्यकर्ताओं संग जोरदार स्वागत बदंन अर्चन किया। इसके बाद यात्रा एलनगंज, युनिवर्सिटी रोड़, बालसन, झूंसी होते हुए फूलपुर तरफ रवाना हो गई। श्री 108 श्री महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर महराज ने यात्रा मे मौजूद संतो और आम नागरिकों से कहा वर्षों बाद प्रदेश और देश को दो महान संत मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,यह राजनेता नहीं, संत हैं। यह दोनों अपने लिए नहीं, समाज और राष्ट्र के लिए भारत माता को परमवैभव तक पहुचाने के दिन-रात कार्य करते हैं। सबका उत्थान हो राष्ट्र का विकास हो यही इनका लक्ष्य है। कुछ लोग गलत फहमी मे कहते है प्रदेश से एक दिन पुलिस हटा लो तो 30 करोड़ 100 करोड़ पर हावी हो जाऐगा। उनको बताना चाहता हूं ऐसा जहन से निकाल दें,हिन्दू शेर है,जिस दिन इनके धर्म पर कुठाराघात होगा, और हिन्दू जाग गया तो क्या होगा कल्पना नही कर सकते, प्रत्येक हिन्दू में हनुमान जी जैसी शक्ति है बस उसे जगाने की जरूरत है जिस दिन हिन्दू समाज अपनी शक्ति को याद कर जान लिया उन दिन हिन्दू धर्म पर कोई उंगली नही उठाऐगा। हिन्दू राष्ट्र के लिए बना है, राष्ट्र के लिए समर्पित है। जब तक सूरज चांद रहेगा देश हिन्दुओं का था, हिन्दुओं का रहेगा। राष्ट्र चेतना यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म और संस्कृति को बचाना हिन्दुओं को जगाना है। महामंडलेश्वर ने आगे  युवाओं को चेताया कहा सनातन धर्म और संस्कृति को भूलकर टीवी मोबाइल से चिपक कर ही ना बैठें।मस्तक पर टीका और हाथ मे कलावा के महत्व को समझे। जिनको कलावा बांधना चाहिए, वह बांध नहीं रहे और जिनको बांधना नहीं चाहिए, वह बांध रहे हैं। इसी वजह से लव जेहाद जैसे मामले बढ़ रहे हैं। यात्रा मे सम्मिलित होकर स्वागत करने वाले मे जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल,श्याम जी मिश्र,सर्वेश कपुरिहा,राम सिंह,सागर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment