मेरी लाइफ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन

फाफामऊ ।
101 आर.ए.एफ. के तत्त्वावधान में मनोज कुमार गौतम कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में प्रयागराज के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मेरी लाइफ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
अभियान का उद्‌देश्य जीवन जीने के स्थाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक तरीके को बढ़ावा देना और लोगो को पर्यावरण संरक्षण, संयम और सुरक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसी को मद्देनजर रखते हुए 101 आर.ए.एफ. द्वारा आम नागरिकों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु कैम्प परिसर शान्तिपुरम से आरंभ करके फाफामऊ तेलियरगंज होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में साइकिल रैली निकाली गई।
उक्त अवसर पर कमाण्डेन्ट ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है. संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए इसे जीवन लायक बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उक्त अवसर पर प्रेमजीत. द्वि. कमान अधि०. विनोद कुमार, उप०कमा०. बृजेश कमार दुबे, उप०कमा०, यज्ञ कुमार सिंह, उप०कमा० अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment