श्रृंगवेरपुरधाम। श्रृंगवेरपुर में आयोजित मुरारी बापू की श्रीराम कथा के पूर्व सन्तो का आशीर्वाद भक्तजनों को प्राप्त हुआ। श्रृंगवेरपुरधाम आगमन पर मुरारी बापू ने अपना आशीर्वाद देकर रात्रि विश्राम किया। सोमवार को श्रृंगवेरपुरधाम पहुंचकर मुरारी बापू ने स्थानीय भोजन ग्रहण किया। मुरारी बापू के श्रृंगवेरपुरधाम आगमन पर श्रोताओं का सैलाब उमड़ा। फूल मालाओं के साथ स्वागत सत्कार किया गया।
जय श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री अरुण द्विवेदी को मुरारी बापू ने कश्मीरी शॉल और श्रीराम मंदिर का प्रतीक चिन्ह आशीर्वाद स्वरूप दिया। इसके साथ रामनामी गमछा भी प्रदान किया। बापू का आशीर्वाद प्राप्त करने पर अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री अरूण द्विवेदी ने बताया कि हम सभी का सौभाग्य है कि सन्तो का आशीर्वाद हमे प्राप्त हुआ। सतुआ बाबा का विशेष आशीर्वाद हमे प्राप्त हुआ। महामंत्री अरुण द्विवेदी के घर का बना भोजन मोरारी बापू ने ग्रहण किया। जिसके बाद श्रीराम कथा का आयोजन दूसरे दिन किया गया। राम कथा का शुभारंभ मुरारी बापू ने हनुमान चालीसा के साथ किया। कार्यक्रम की अगुवाई सन्तोष दास जी महाराज सतुआ बाबा वाराणसी की अगुवाई में की गई।
श्रीरामकथा के उपरांत रामायण की आरती उतारी गई। अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री अरुण द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रदीप केशरवानी, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र और उपाध्यक्ष श्याम उपध्य्याय ने रामायण आरती व्यास पीठ पर पहुंचकर किया। इसके बाद जय श्रीराम सेवा समिति के द्वारा श्रीराम जानकी और केवट जी की प्रतिमा मुरारी बापू को भेंट की गई।