मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त 40 जिला अल्पसंख्यक एवं समाज कल्याण अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

24 करोड़ जनता की आशा आकांक्षाओं को साकार स्वरूप दे रहे मुख्यमंत्री जीः नन्दी
  लखनऊ/प्रयागराज।     निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नव चयनित 40 जिला समाज कल्याण अधिकारियों व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा। लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड््डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मोहसिन रजा, राज्य मंत्री संजीव कुमार मौजूद रहे।
नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी रही है। उत्तर प्रदेश में साढ़े चार लाख नियुक्तियां साढ़े चार वर्ष में की गई है, जिसमें इस नियम को लागू किया गया है। शिकायत पर कठोर कार्रवाई की गई है। प्रदेश के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के अधिकारों का हनन न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर आज उसी विभाग में सेवा के लिए चयनित होने वाले तीन अधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने विशेष बधाई दी।
नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सबसे पहले प्रदेश की 24 करोड़ जनता की आशा आकांक्षाओं को साकार स्वरूप देने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का अल्पसंख्यक विभाग की ओर से हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नव चयनित जिला समाज कल्याण अधिकारियों व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों बधाई दी व सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आज पूरे देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है, जो उत्तर प्रदेश सपा-बसपा के जातिवाद और परिवारवाद में जकड़ा था आज वो माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की हर कसौटी पर अव्वल है! डब्ल्यू एचओ से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और प्रबंधन के कसीदे पढ़ रहे हैं।
मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार ने अल्पसंख्यकों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं। अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर शैक्षिक कैरियर के लिए छात्रवृत्ति, स्वरोजगार के लिए 5 लाख से 20 लाख रुपये का टर्मलोन, बेटियों के विवाह के 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मंत्री नन्दी ने नव नियुक्त अधिकारियों से कहा कि आप सब से भी मेरी यही अपेक्षा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायेंगे। प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के उचित लाभार्थी तक पहुँचे इसके लिए आप सभी काम करेंगे यही मेरी अपेक्षा है।

Related posts

Leave a Comment