प्रयागराज ।
यमुना पुत्र पुरोहित कल्याण सेवा समिति के द्वारा कार्तिक मेला समापन के अवसर पर बारादरी बलुवा घाट पर दीपदान मां यमुना की विधि विधान के साथ पूजन अर्चन एवं भव्य आरती की गई
इस अवसर पर मां यमुना की आरती करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सनातन संस्कृति के अनुसार मां यमुना की पूजन अर्चन एवं महा आरती करने से मनुष्य अपने जीवन में यम काल का प्रभाव कम कर लेता है क्योंकि मां यमुना जी को अपने भाई यमराज के द्वारा दिया गया यह वरदान है इसलिए मनुष्य कार्तिक मास के महीने में जरूर एक बार मां यमुना का दर्शन और पूजन करें
इस अवसर परराजू पाठक, गिरीजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, अजय अग्रहरि, संस्कार सिन्हा विष्णु त्रिपाठी, अमर सिंह एवं समिति के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे