प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयाग महिला कल्याण मंडल, जागृति लेडीज क्लब, सिंधु संगम की ओर से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसने महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न हस्तियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। संचालन श्रीमती शोभा दरबारी ने किया, उन्होंने महिलाओं को अपनी अंदर की शक्ति को पहचानने की बात कही।
उप नगर प्रमुख सुनीता दरबारी ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही। वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष राठी ने बचपन से ही महिला को सशक्त बनने पर जोर दिया। सीएमओ डा नीता साहू ने कहा कि बेटियों को बचपन से हौसला, स्वतंत्रता प्रदान करने वाली परवरिश दी जानी चाहिए शारदा मध्यान ने कहा कि शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए। डा अंजनी सक्सेना ने सभी माता मिटा से अपनी बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देने की बात कही।
कवित्री सरस दरबारी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, सुधा बहादुर, प्रवक्ता रुक्मिणी कैथवास, प्रवक्ता डा शानू केसरवानी, प्रवक्ता डा स्नेह सुधा, प्रवक्ता गार्गी श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम आयोजन में वंदना दरबारी, मीना मध्यान, डा नीता साहू, नीलम बहल, सुनीता लखमानी, प्रधानाचार्य पूनम शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।