महिला सम्मान संगठन ने गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा संबंधित सामग्री वितरित की गई*

प्रयागराज।
 तहसील करछना के ग्राम सभा करमा में संस्था”समाज कल्याण एवं महिला सम्मान संगठन”(सम्बद्ध- हर्ट आफ हिन्दुस्तान फाउंडेशन) के माध्यम से दिवाली के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती पूजा गिरी  के द्वारा गरीब व असहाय करीब 50 बच्चों को शिक्षा सम्बन्धित सामग्री वितरण किया गया।संगठन की प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि बच्चे देश के भविष्य है और उनके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है इसको मद्देनजर रखते हुए संस्था के माध्यम से जो उचित होगा वो प्रयास किया जायेगा जिसके करके गरीब व असहाय बच्चे भी आगे बढ़ सके और अपना भविष्य निखार सकें। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष  पूजा गिरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश कुमार जी व राष्ट्रीय सचिव  सुकृत गोस्वामी जी तथा प्रयागराज के क्षेत्रीय अध्यक्ष  बृजलाल कपाडिय़ा जी व करमा ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवी,रेखा देवी, इन्द्रावती देवी, मंजू देवी, अंतीमा देवी सुनिता देवी  के साथ अन्य  ग्रामीण अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ पचार प्रसारक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment