महिला मोर्चा के द्वारा कमल शक्ति संवाद का आयोजन 19 नवंबर

क्राशर- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति होंगी

मुख्य संवाददाता

प्रयागराज ! भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान कमल शक्ति संवाद 19 नंवबर को प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन MNNIT के मल्टी परपज हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी शामिल होंगी। इसमें कार्यक्रम में करीब एक हजार महिलाएं साक्षी बनेंगी। अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्या करेंगी।
इस आयोजन की संयोजक व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रबुद्ध महिलाएं भी आ रही हैं। इसमें महिलाओं की समस्याओं व समाधान पर फोकस किया जाएगा। नौ देवी नौ रूप से प्रेरित इस कार्यक्रम में नौ ऐसी महिलाओं को इसमें सम्मानित भी किया जाएगा जो अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। डॉ. कीर्तिका ने जनपद की इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद की  महिलाओं का आह्वान किया है।

Related posts

Leave a Comment