अनिल कुमार त्रिपाठी
कौशांबी ! कौशाम्बी थाना के परिसर में महिला मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन फीता काटकर गुरौली प्रधान मीना सिंह ने किया गया जिसमें महिलाओं के अधिकार,सुरक्षा,सम्मान, तथा पुलिस की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा केलिए सरकार ने तरह तरह के उपाय किए हैं जिससे महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय मिल सके तथा महिलाएं अपनी आप बीती खुलकर बता सकें इसी लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क खोला जा रहा है जहाँ महिला सिपाही की तैनाती रहेगी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी जसमे महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090,181,1076,1098,112जैसे पुलिस सहायता नम्बरो की जानकारी दी तथा बताया कि सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं एवं छात्रओं के साथ राह चलते छेड़खानी,अभद्रता जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाकर महिलाओं शशक्त एवं जागरूक किया जा रहा है।दुर्गा स्वरूप हर नारी है इस कार्यक्रम में महिला सिपाही तनु,कविता तथा छेत्र की आशा,आंगनवाड़ी सुदामा देवी,चमेली देवी, कमला देवी, अंजू देवी एवं एस एच ओ हेमराज सरोज,अरविंद द्विवेदी, चौकी इंचार्ज गुरौली नंदू यादव,एस आई मुंन्ना सिंह,आदि लोग मौजूद थे।