महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाना ही सरकार का लक्ष्य – राजमणि कोल

संसद में महिलाओं की एक तिहाई भागीदारी हो सुनिश्चित – सविता शर्मा
नगर कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित
 कोरांव/ प्रयागराज । महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना ही केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हुई है। आजीविका मिशन योजना से महिलाएं स्वावलंबी बनने के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह बातें नगर पंचायत कार्यालय कोरांव पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान विधायक राजमणि कोल ने  बतौर विशिष्ट अतिथि कही। विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उनको आगे बढ़ाने हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि संसद में महिलाओं की एक तिहाई भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अमल कर लिया है। हम महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से संतरा देवी बिंद, पूजा मिश्रा, राकेश पांडेय, राजेश्वरी तिवारी, रामकृष्ण केशरी, संजय पटेल, रेवती पाल इत्यादि लोगों के साथ कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

Leave a Comment