आज पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महादेव को प्रसन्न करने और उनकी आराधना के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। आज घर-घर और गली-गली हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
मकर, कुंभ और मीन राशि वाले इस तरह से करें शिव उपासना
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को आज शिवरात्रि के दिन दूध, गंगाजल और शक्कर से शिवजी की पूजा करनी चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को बेल के रस और जल से शिवपूजन करना चाहिए। ऐसा करने से प्रमोशन और धनलाभ की प्राप्ति होती है।
मीन राशि: मीन राशि के जातक यदि मान-सम्मान में वृद्धि करना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन गंगाजल, दूध और दही से पूजा करें। तुला राशि: कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए आज महाशिवरात्रि के मौके पर तुला राशि के जातकों को पंचामृत से शिवपूजन करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: संकटों से मुक्ति के लिए वृश्चिक राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन दूध, गाय का घी, शक्कर, केसर मिलाकर पूजन करें।
धनु राशि: संतान के सुख के लिए धनु राशि के जातकों को दही, शहद मिलाकर महादेव की पूजा करें।कर्क राशि: आज कर्क राशि के जातकों को गंगाजल में केसर, दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। विवाद होंगे खत्म।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मुकदमें में विजय प्राप्त करने के लिए गन्ने का रस और नींबू मिलाकर शिवजी पर अर्पित करना चाहिए।
कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन घी, दही मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा। मेष राशि: मेष राशि के जातकों को घी और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए।
वृषभ राशि: आज महाशिवरात्रि के मौके पर वृषभ राशि के जातकों को शिवरात्रि के दिन दूध, शहद मिलाकर शिवजी का पूजन करना चाहिए। इससे सफलता प्राप्त हासिल होगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर आज दूध,भांग और शक्कर से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिल जाएगा। आज हर-हर महादेव की गूंज है। पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल के मंदिर में भस्म आरती की गई। आज महाशिवरात्रि पर ग्रहों को संयोग बना हुआ है जिसमें गुरु अपनी स्वयं की राशि मीन में हैं। शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद हैं जहां पर उनके साथ पिता सूर्य देव भी विराजमान हैं। शुक्र ग्रह भी मीन राशि में है और चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर पूजा करना शुभ होगा।