महाप्रबन्धक सतीश कुमार ने किया प्रयागराज जं का औचक निरीक्षण*

प्रयागराज । सतीश कुमार ने महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे का पदभार ग्रहण करने के उपरांत  दिनांक 08.11.2022 को प्रयागराज आगमन के पहले दिन ही देर रात लगभग 2230 बजे प्रयागराज जं का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने स्टेशन पर  यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही यात्रियों एवं रेल कर्मियों से वार्ता भी की।
 सतीश कुमार का औचक निरीक्षण करने का उद्देश्य स्टेशन की वास्तविक स्थिति में यात्रियों को उपलब्ध व्यवस्थाओं को मूल रूप में परखना था। इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक  ने प्लेटफॉर्म  पर यात्रियों को विक्रय हेतु भोजन की गुणवत्ता का  जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्लेटफॉर्म सं-01 पर बंद फूड प्लाज़ा को देख कर उस स्थान पर नए फूड प्लाज़ा को खोलने के लिए आई आर सी टी सी के अधिकारियों से वार्ता के लिए संबंधित अधिकारियों  को निर्देशित किया।
महाप्रबंधक श्री सतीश कुमार ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के क्रम में यात्री विश्रामालयों तथा शौचालयों को देखा। उन्होंने इस दौरान शौचालयों में उचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने क लिए भी संबंधित अधिकारियों को कहा। इसी क्रम में श्री कुमार ने स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं  जैसे वाटर बूथ, शौचालय, व्हील चेयर आदि को भी देखा।
महाप्रबंधक  ने इस दौरान स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों से वार्ता कर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का फर्स्ट हैंड फीडबैक लिया। उन्होंने इस दौरान रेल कर्मियों से भी बात की।

Related posts

Leave a Comment