महापौर ने बच्चों को ख़रीदारी करवा कर बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

 प्रयागराज ।  महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी* ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री *नंद गोपाल गुप्ता नन्दी*  की उपस्थिति में मलिन व दलित बस्तियों के 650 से अधिक बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।
महापौर  ने जरुरतमंद बच्चों को कपड़े के साथ ही जूते-चप्पल, खिलौने व गरीब महिलाओं को तोहफे में साड़ियां व मिठाइयां दीं। दीपावली के उपहार पाकर बच्चों के चेहरे की ख़ुशी देखते ही बन रही थी। अपने बीच मंत्री  एवं महापौर  को पाकर बच्चों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।
महापौर  ने कहा कि- दीपावली खुशियों ,उत्साह और मिठास का त्योहार है। बच्चों के साथ इस तरह से दीपावली मनाना एक सुखद एहसास है। महापौर  ने भी बच्चों को ख़रीदारी करवाने के बाद उन्हें दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Related posts

Leave a Comment