महापौर ने नगर निगम की रू0-1398.97 लाख की लागत से 66 कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया

महापौर द्वारा  फूलों की प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया
प्रयागराज।
 महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा जनमानस की सुविधाओं के दृष्टिगत नगर निगम प्रयागराज में समस्त 100 वार्डों में इतिहासिक रूप से एक साथ नाली-गली एवं सड़क मरम्मत हेतु रू0-1398.97 लाख की लागत से कुल 66 कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास के नव्य-भव्य निर्माण कार्यो के कार्यक्रम में नगर निगम प्रयागराज के तुलसी उद्यान में किया गया। जो नगर निगम के इतिहास में सर्वण अक्षरों में दर्ज किया गया जो अभूतपूर्व है। इस दौरान मंचासीन  पार्षदगणों द्वारा  महापौर के इस जनकल्याणकारी कार्यों पर अपने अनुभव को साझा करते हुए अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया गया। उसके उपरान्त  महापौर द्वारा तुलसी उद्यान में फूलों की प्रदर्शनी का उदघाटन कर फ्लावर शो के आयोजन का शुभारम्भ किया गया। प्रदर्शनी में फूलों की विभिन्न किश्में जैसे- अरेलिया, मेडनहेयर, डायन्थस, स्वीट एलाइसम, पैंजी, विगोनिया, पिटूनिया, कैलेडुला, गेन्दा बड़ा, कैंडीरफ्ट, फ्लाक्स, नस्टरसियम, लाईनेरिया, एन्ट्रहिनम, एक्रोक्लाइनम, स्काल्जिया (कैलिफोर्निया पॉपी), हेलीक्राइसम, लार्कस्पर, मिगनेनिट, कोलियस, क्राईसोन्थिमम एनुअल, सालविया, लिपटोसिन गेलार्डिया तथा डहेलिया रख कर फ्लावर शो का आयोजन किया गया।  महापौर द्वारा बताया गया प्रथम बार नगर निगम में फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है आने वाले आगामी वर्षों के मार्च माह में डॉग शो तथा फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन नियमित रूप से करते हुए प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरण का कार्य भी किया जाए। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सचिव परिषद  पी0के0द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस दौरान मंचासीन  महापौर,  कार्याकारिणी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दरबारी,  पार्षद  राजू शुक्ला,  शिव सेवक सिंह, श्रीमती किरन जयसवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त  पार्षदगण तथा अपर नगर आयुक्त  अरविन्द राय, मुख्य अभियन्ता  सतीश कुमार,  संजय कटियार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  पी0के0द्विवेदी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक  बालेन्दु मिश्र तथा समस्त अधिशाषी अभियन्ता, समस्त अवर अभियन्ता, अवर अभियन्ता/नाजिर राम सकसेना अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment