प्रयागराज। महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने देव दीपावली के पावन पवित्र अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति बरगदघाट,मीरापुर द्वारा महानगर के बरगदघाट,यमुनाघाट पर आयोजित माँ यमुना आरती पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर महापौर ने दक्षिण मुखी लेटे हुए श्री हनुमान जी का दर्शन किया ततपश्चात माँ यमुना की विधि विधान से पूजन अर्चन किया एवं माँ यमुना के पावन धारा में 11000 दीपों का दीपदान भी किया। उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए महापौर ने माँ यमुना से प्रार्थना की कि आपकी कृपा से सभी का कल्याण हो,सभी के जीवन में सुख,समृद्धि एवं मानवकल्याण की भावना जागृत हो। दीपोत्सव को पूर्णता देने के लिए जब घाट पर मां यमुना की आरती शुरू हुई तो उसमें सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। किसी ने आरती स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में माँ यमुना की आरती उतारी तो कोई दीप जलाते हुए आरती को गुनगुनाते दिखा। दीयों को सहेजकर पर्व का सार्थक करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर मीरापुर मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह जी,पार्षद साहिल अरोड़ा सहित समस्त क्षेत्रवासीजन उपस्थित रहे।