प्रयागराज । कान्हा उपवन (नन्दीशाला) गोहरी, फाफामऊ, प्रयागराज नगर निगम का उद्घाटन महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा किया गया। कान्हा उपवन (नन्दीशाला) में नगर निगम सीमाक्षेत्र के निराश्रित साड एवं बछवा को आश्रित किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, वरिष्ठ पार्षद राजू शुक्ला, पार्षद सुबेदार पार्षद राम कुमार, पार्षद सुरेन्द्र यादव, अपर नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय, पशुचिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा० बिजय अमृत राज, अधिशाषी अभियन्ता अनिल मौर्या, सहायक अभियन्ता डम्बर सिंह उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
महापौर द्वारा किसानों की फसल निराश्रित पशुओं से बचाने एवं नन्दीशाला द्वारा उत्पादित गोबर को उचित मूल्य में किसानों को देने हेतु संबोधित किया गया।