प्रयागराज।
स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को प्रातः 06:00 बजे से कोतवाली चौक स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ से नगर निगम कर्मचारियों की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में नगर निगम कर्मचारियों के साथ काफी संख्या में सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा में समस्त जोनल अधिकारी, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, मुख्य अभियंता, पर्यावरण अभियंता, अपर नगर आयुक्त एवं नगर आयुक्त उपस्थित रहें तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ महापौर अभिलाषा गुप्ता “नन्दी’ द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में पार्षदगणों द्वारा भी भाग लिया गया।
तिरंगा यात्रा चौक नीम के पेड़ से प्रारम्भ होकर ऊंचा मण्डी, सुलाकी चौराहा, बहादुरगंज, राम भवन चौराहा होते हुए कोठा पाच चौराहे पर पहुंची, जहां से यात्रा चार भागों में विभाजित होकर पहला भाग मुठ्ठीगंज चौराहे की ओर जिसमें महापौर सम्मिलित थी, दूसरा भाग – अल्लापुर की ओर जिसका नेतृत्त जोनल अधिकारी संजय ममगई द्वारा किया गया, तीसरा भाग सिविल लाईन्स की ओर जिसका नेतृत्व अपर नगर आयुक्त अरविन्द राय द्वारा किया गया एवं चौथा भाग- खुल्दाबाद चौराहे की ओर जिसका नेतृत्व जोनल अधिकारी नीरज सिंह द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा समाप्ति के पश्चात् सभी सफाई कर्मचारी द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर कार्य को सम्पन्न किया गया।