महानिरीक्षक/रेलवे सुरक्षा बल उमरे द्वारा उप निरीक्षक जवान को किया सम्मानित

 प्रयागराज।  महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल /उत्तर मध्य रेलवे   अमिय नन्दन सिन्हा के द्वारा आरपीएफ पोस्ट आगरा पर तैनात उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह, को एसएलआर/कोच नंबर एनसी 084578 में आग लगाने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने पर पुरस्कृत किया गया।  दिनांक 25.10.2024 को गाड़ी संख्या 04166/65 के एसएलआर/कोच नंबर एनसी 084578 में आग लगाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से पहचान करते हुए उसे दिनांक 06.11.2024 को आगरा छावनी प्लेटफार्म के बाहर घूमते हुए गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध जीआरपी थाना आगरा छावनी में मु०अ०सं० 268/2024 अंतर्गत धारा 317 (2) ठछै पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। उपरोक्त के अतिरिक्त मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 16.11.2024 को आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह एवं जीआरपी के उप निरीक्षक द्वारा एक व्यक्ति को 3.060 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया। तत्पश्चात अभियुक्त के विरूद्ध जीआरपी थाना आगरा छावनी में मु०अ०स० 276/2024 धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त दोनो मामलों में यादवेन्द्र सिंह के द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में किये गये अतुलनीय व सराहनीय कार्य के लिये उन्हे रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा माह नवम्बर-2024 के लिए माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Related posts

Leave a Comment