महानगर प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव का प्रयागराज आगमन पर मंत्री नन्दी ने किया स्वागत

कार्यकर्ताओं संग पार्टी कार्यालय में हुई बैठक,संगठन की मजबूती पर दिया गया बल*
प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर का प्रभारी बनने के बाद प्रयागराज प्रथम आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महानगर प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। महानगर प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल देने के साथ ही 2024 में फिर एक बार भाजप सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
मंत्री नन्दी ने महेश चंद श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हर चुनाव में पार्टी की जीत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा काशी क्षेत्र के पूर्व प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव जी के कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली वहीं, अब प्रयागराज महानगर का प्रभारी बनने के बाद संगठन के विस्तार में और तेजी आएगी। वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव में महानगर क्षेत्र से भारी मतों से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में मजबूती मिलेगी।
प्रयागराज महानगर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। बैठक में वोटर चेतना अभियान, बूथ सशक्तिकरण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को और अधिक मजबूती के साथ जनता तक ले जाने का संकल्प लिया गया। महानगर प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि अभी जिस तरह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव में जनता जनार्दन ने मोदी जी की गारंटी को स्वीकार करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया है, उससे यह तय हो गया है कि 2024 में पूरे देश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिससे विपक्ष सदमे में है। ऐसे में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जन-जन को जोड़ें और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाएं। बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, महानगर मंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ नवीन शुक्ला, पार्षद दीपिका पटेल, आशीष द्विवेदी, किरन जायसवाल, पंकज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment