मनोज यादव, महानिदेशक/रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के द्वारा उमरे/प्रयागराज का विजिट किया गया।

प्रयागराज।  महानिदेशक  को उत्तर मध्य रेलवे/मुख्यालय में रेलवे सुरक्षा बल की सम्मानगार्द के द्वारा सलामी दी गई।   प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय  का निरीक्षण किया गया। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त  ए एन सिन्हा द्वारा  तीनों मंडलों  द्वारा किए कार्यों के बारे मे प्रस्तुतिकरण दिया गया एवं प्रयागराज में वर्ष 2025 मे होने वाले महाकुंभ की तैयारी तथा अन्य क्षेत्रीय रेल से आने वाले बल सदस्यों के रहने हेतु बैरक के निर्माण के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी, महाप्रबंधक /उत्तर मध्य रेलवे एवं रेलवे के अन्य विभागो के विभागाध्यक्षो के साथ समन्वय गोष्ठी की गई।
उत्तर मध्य रेलवे में विजिट के दौरान महानिदेशक  द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों (प्रयागराज आगरा एवं झांसी मंडल) से आए बल सदस्यों का रेलवे सुरक्षा बल / क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज में सुरक्षा सम्मेलन भी लिया गया। सम्मेलन के दौरान  बल सदस्यों की समस्याएं सुनी गई एवं समस्याओं के निवारण हेतु आश्वासन भी दिया गया। महानिदेशक  द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को अपने कर्तव्य के प्रति और गंभीर होने एवं नई-नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया। कर्तव्य निर्वहन के दौरान संरक्षा का विशेष ध्यान रखें ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने, यात्री, यात्री एरिया एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा हेतु अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, तीनों मंडलों के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment