मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन, संघर्ष का लिया संकल्प

प्रतापगढ़। सोमवार को कलेक्ट्रेट के संकटमोचन हाल मे रूरल बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा का जन्मदिन साथियो ने केक काटकर मनाया। अधिवक्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन पर स्वागत करते हुए अधिवक्ता हितो मे उनके संघर्षपूर्ण नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी भी शामिल हुये तथा मुक्कू ओझा के दीर्घजीवन की कामनाएं व्यक्त की। इसके पूर्व अधिवक्ताओ ने हाल मे हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर लडडुओ का भोग लगाया। प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने अधिवक्ता हितो के प्रति लगातार संघर्ष का संकल्प जताते हुए साथी अधिवक्ताओ का आभार जताया। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा व जूनियर बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने किया। 

Related posts

Leave a Comment