मतगणना के रुझान आने शुरू, INDIA गठबंधन ने बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।कन्नौज,घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे चल रहा है। शिमला, सिरसा, वायनाड से भी INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंडी सीट से उम्मीदवार कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों में एनडीए INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। एनडीए जहां 16 सीटों पर आगे है, वहीं इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे है।

बारामती सीट से सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। सुप्रिया का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पीछे चल रही हैं। मुंबई नॉर्थ सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बढ़त बनाई। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। गोरखपुर सीट से रवि किशन आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग आगे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है।मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, ‘आज मंगलवार और आज सबका मंगल होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का भी मंगल हो रहा है। भगवान का आर्शीवाद हम पर है…पूरा विश्वास है कि ऐतिहासिक जीत होगी…और 400 पार का नारा पूरा होगा।’गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले आणंद जिले में स्ट्रांग रूम खोला गया। कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।लोकसभा चुनाव के नतीजों में अगर भाजपा को जीत मिलती है तो पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद पीएम मोदी दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति की लहर पर सवार कांग्रेस को आम चुनाव में 415 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार अगर एनडीए को इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो यह भी एक रिकॉर्ड होगा।

भाजपा की तरफ से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। इस बार जीत के साथ ही पीएम मोदी उनकी बराबरी कर लेंगे।

Related posts

Leave a Comment