मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में किया गया ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन की बैठक का आयोजन

प्रयागराज।
मंगलवार सुबह 11:00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्थित संकल्प कक्ष में  मंडल रेल प्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई|
बैठक में सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार खरे द्वारा  बैठक में सम्मिलित होने के लिए मण्डल रेल प्रबंधक  मोहित चंद्रा तथा आये  हुए सभी  मण्डल शाखा अधिकारी और एससीएसटी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को अपना अमूल्य समय निकाल कर बैठक में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया | साथ ही  मण्डल रेल प्रबंधक  मोहित चंद्रा  का आभार प्रकट करते हुए इस बैठक का आयोजन करने तथा अपना अमूल्य समय निकालकर बैठक में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया |
तत्पश्चात जोनल सचिव  लालसा राम , जोनल अध्यक्ष  किशन स्वरूप तथा मण्डल मंत्री  आर .डी.प्रसाद  ने बैठक में उपस्थित सभी मंडल अधिकारियों को बैठक में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया|
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मंडल रेल प्रबंधक  मोहित चंद्र  ने सभी का स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों से अपनी समस्या रखने के लिए आग्रह किया | इसी के साथ उपस्थित एसोसिएशन के सभी शाखा पदाधिकारियों ने अपने अपनी परेशानियों को क्रमबद्ध तरीके से मंडल रेल प्रबंधक  के सामने रखा,  जिसमें मुख्य रुप से एससीएसटी रेलवे एसोसिएशन के कार्यालयों में सुविधा का अभाव, कार्यालयों की मरम्मत, एससीएसटी कर्मचारियों की  पदोन्नति और ट्रांसफर की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गई |
सभी पदाधिकारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उपस्थित सभी  मण्डल शाखा अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा| जिस पर जोनल सचिव  लालसा राम ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा की एससीएसटी असोशिएसन के कर्मचारी हर परिस्थिति में रेल प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे |
बैठक के अंत मे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार खरे ने  सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और आगे भी ऐसे ही सहयोग बना कर रेल प्रशासन का कार्य करते रहने के लिए आग्रह किया और पुन: सभी को धन्यवाद दिया|
बैठक में  मंडल रेल प्रबंधक के साथ ,अपर मण्डल रेल प्रबंधक\इन्फ्रा  अतुल गुप्ता, अपर मण्डल रेल प्रबंधक\सामान्य  संजय सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबंधक\परिचालन  अजय कुमार राय ,वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी,  मनीष कुमार खरे, तथा  वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य अधिकारी  विपिन कुमार सिंह  सहित अन्य शाखा अधिकारी मौजूद रहे |

Related posts

Leave a Comment