मंत्री नन्दी की पहल पर 114 मरीजों को दी गई 2.35 करोड़ की आर्थिक मदद

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जीवनदायिनी बनी मुख्यमंत्री राहत कोष योजना*
*महाकुंभ की व्यस्तता के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे मंत्री नन्दी*
प्रयागराज।
नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी महीने में विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करने एवं महाकुम्भ की व्यस्तता के बीच भी उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गम्भीर बीमारियों से प्रभावित लोगों की मदद का अभियान जारी है। मंत्री नन्दी द्वारा नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी महीने में अपने क्षेत्र के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के 114 लोगों को गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए दो करोड़ 35 लाख पांच हजार 900 रूपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई। जिसकी मदद से कई मरीजों को नई जिंदगी मिली, वहीं कईयों की जान बच सकी। सितंबर और अक्तूबर महीने में 76 मरीजों को इलाज के लिए एक करोड़ 69 लाख 90 हजार 962 रुपये प्रदान किए गए थे।
मंत्री नन्दी ने कहा कि गम्भीर रूप से बीमार लोगों की मदद प्राथमिकता के आधार पर की जाती है। कैंसर, हृदय व हड्डी के ऑपरेशन, किडनी की समस्या आदि बीमारियों से पीड़ित लोगों को दो लाख से छह लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जा रही है।
मंत्री नन्दी के प्रयास से आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गम्भीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए नवम्बर महीने में 54 मरीजों को एक करोड़ तीन लाख पांच हजार, दिसम्बर महीने में 74 लाख 42 हजार 500 रूपए और जनवरी महीने में 27 मरीजों को 57 लाख 58 हजार 400 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही अन्य जनपदों एवं क्षेत्रों के 114 पीड़ितों को तीन महीने में दो करोड़ 35 लाख पांच हजार 900 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया।  जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, अहमदगंज, जीटीबी नगर, मुट्ठीगंज, नॉर्थ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, एडीए कॉलोनी नैनी, नॉर्थ मलाका, गौस नगर जीटीबी नगर, करेली, दायराशाह अजमल, कटघर, मीरापुर, कीडगंज, तुलसीपुर, काजीपुर नैनी, दरियाबाद, नैनी के साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों व जनपदों के लोग हैं।
मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का यह प्रयास है। जो भी लोग इलाजरत हैं, हम शीघ्र ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज कराने के लिए भटकना, परेशान न होना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।

Related posts

Leave a Comment