सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। हर रोज महिलाएं स्नान-ध्यान के पश्चात सबसे पहले तुलसी को जल का अर्घ्य देती हैं। इसके बाद तुलसी की विधिवत पूजा करती हैं। साथ ही संध्याकाल में घी का दीपक जलाकर आरती करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी माता की पूजा आरती करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, जगत के पालनहार भगवान विष्णु की भी कृपा बरसती हैं। हालांकि, कई लोग भूल से तुलसी के आसपास कई ऐसी चीजें रख देते हैं। इनसे घर की सुख और समृद्धि छीन जाती है। शास्त्र में तुलसी पौधे के समीप कई चीज रखने की मनाही है। आइए, इन चीजों के बारे में जानते हैं-
कूड़ादान
अगर आप भी तुलसी जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो तुलसी के पौधे के समीप कूड़ादान न रखें। ऐसा करने से तुलसी माता नाराज हो जाती हैं। इससे घर की सुख और समृद्धि विलुप्त होने लगती है।
झाड़ू
झाड़ू का धन की देवी मां लक्ष्मी से संबंध है। कहते हैं कि जिन घरों में गंदगी फैली रहती है। उन घरों में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इससे घर की समृद्धि गायब होने लगती है। वहीं, तुलसी के पास झाड़ू रख देने से तुलसी माता नाराज हो जाती हैं। ऐसा करने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
चप्पल-जूते
अगर आप तुलसी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो भूलकर भी तुलसी के पास चप्पल-जूते न रखें। ऐसा करने से तुलसी माता का अपमान होता है। इस वजह से घर में दरिद्रता आती है। इसके लिए भूलकर भी तुलसी के आसपास चप्पल-जूते न रखें।
कांटे
वास्तु जानकारों की मानें तो तुलसी के समीप कांटे का पौधा न लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक एनर्जी का आगमन होता है। इससे जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तुलसी के आसपास कांटे या कांटे का पौधा न लगाएं।