भूमि पेडनेकर ने गोवा में ब्वॉयफ्रेंड संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

भूमि पेडनेकर ने 18 जुलाई 2023 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके को उन्होंने अपनी गोवा जर्नी के दौरान अपने करीबी लोगों के साथ मनाया। गोवा में बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद बुधवार शाम एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड संग मुंबई वापस लौट आई है।

भूमि पेडनेकर ने अपने बर्थडे को ब्वॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ और कई दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज में यश को नहीं दिखाया, लेकिन बुधवार को उन्हें यश के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इससे साफ जाहिर है यश भी भूमि के साथ गोवा में थे। बता दें, पिछले कुछ समय से यश कटारिया को डेट कर रही हैं।  दोनों एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। यश कटारिया  एक्ट्रेस से करीब पांच साल छोटे हैं। उनकी उम्र 28 साल की है और वह एक बिजनेसमैन हैं।भूमि पेडनेकर ने अपनी बर्थडे पोस्ट में लिखा, “मैं खुद को बहुत धन्य और ग्रेटफुल महसूस करती हूं। आपके सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इससे बेहतर दिन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स उन्हें विश कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भूमि को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो भूमि! तू तो जानती है तुझे अपने जन्मदिन का आनंद लेना है, और कुछ नहीं।एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हाल ही में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘अफवाह’ में नजर आई थीं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शारिब हाशमी और सुमित व्यास भी थे। अगली बार वह ‘द लेडी किलर’ और ‘भक्त’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। आखिरी बार वह गोविंदा नाम मेरा में नजर आई थीं। जहां उन्होंने कियारा आडवाणी और विक्की कौशल के साथ काम किया था।

Related posts

Leave a Comment