भारत माता के 140 करोड़ पुत्रों के पुरूषार्थ से बनेगा श्री राम जन्म भूमि मंदिर: चम्पत राय

प्रयागराज। पांच सौ संघर्षो के बाद अयोध्या में बनने जा रहे श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण में भारत माता के 140 करोड़ पुत्रों के पुरूषार्थ से बनेगा। उक्त बातें शनिवार को जगतगुरू वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम अलोपीबाग में आयोजित समर्पण निधि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कही।
उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मानना है कि कोई यह न कह सके कि मंदिर का निर्माण किसी व्यक्ति ने कराया है। जैसा कि देश में कुछ मंदिरों के साथ जुड़ा है। भारत सरकार ने भी एक रूपए का नोट देकर समपर्ण किया है। ट्रस्ट में किसी को समपर्ण करने के लिए रोक नहीं है। मंदिर निर्माण में चल रहे कार्यो एवं समय की भी चर्चा की और कहा कि पत्थर लाने वालो का नाम तो आ सकता है। लेकिन गिलहरी की भूमिका निभाने वालों का भी पुरूषार्थ से बनेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता तो ली जा सकती है और छोड़ी जा सकती है। लेकिन भारत माता के सन्तान कभी बदल नहीं सकते। हम सब भारत माता के संतान है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में ट्रस्ट में समपर्ण करने वाला राम भक्त है। वह चाहे जो भी हो सकता है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत राम भक्तों ने अपनी श्रद्धा के मुताबिक समपर्ण करते हुए कर्मचारी संगठन वेलफेयर सुसाईटी की ओर से एक करोड़ रूपए का चेक श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समपर्ण किया। इस मौके पर जगतगुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए सदैव संघर्ष करते रहे और आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मुझे श्री राम मिल गए। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मै वहा गया भी था और बीच-बीच में जाता रहुंगा और वहा रहूंगा भी। उन्होंने राम भक्तों से अपील किया कि अपनी ओर से सभी लोग स्वेछा से समपर्ण करे। आज लगभग तीन करोड़ समपर्ण निधि राम भक्तों ने सपर्पित किया है। यह तो अभी शुरू हुआ है। निर्माण पूरा होने तक यह अभियान जारी रहेगा।

इस मौके पर डा.विश्वनाथ लाल निगम, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विभाग प्रचारक कृष्णचन्द, विहिप पदाधिकारी संजय गुप्ता क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरू प्रसाद मौय, फूलपुर विधायक प्रवीण कुमार पटेल, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment