भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच

लालगंज, प्रतापगढ। केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए रामपुर खास से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर शुक्रवार को कांग्रेसी वाल्वो बसों से दिल्ली के लिए निकले। सांगीपुर ब्लाक में प्रमुख अशोक सिंह बबलू व सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसी रवाना हुए। लालगंज ब्लाक में कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक में कांग्रेस अध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई में कांग्रेसियों को हुजूम पार्टी की भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए निकला।

Related posts

Leave a Comment