भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल स्थापना दिवस पर पार्टी के ध्वजारोहण से होंगे कार्यक्रम शुभारंभ

शोभा यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का सुनेंगे सभी कार्यकर्ता एलईडी के माध्यम से उद्बोधन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के अनेकानेक कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा को मिली पुनः प्रचण्ड विजय से इस बार 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस कार्यक्रम विशेष रुप से मनाया जाएगा। सोमवार को पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस मे जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने यमुनापार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग बैठक करके पार्टी के ध्वजारोहण, शोभायात्रा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को एलईडी के माध्यम से सुनने की योजना बनाई है। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की यमुनापार के विभिन्न शक्ति केन्द्रों एवं मंडलों पर पार्टी के ध्वज का ध्वाजारोहण के बाद शोभायात्रा निकाली जाऐगी इसके बाद सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता एलईडी एवं शोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुनेंगे। कार्यकर्ता पार्टी के टोपी संग पार्टी के पठके से सुसज्जित रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment