प्रयागराज। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में सदस्यता अभियान 2024 के सम्बन्ध में एक बैठक संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गंगापार भाजपा कविता पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी को लगना है और सभी को सदस्यता करानी है तथा उप चुनाव फूलपुर विधानसभा की तैयारी के साथ अपने लक्ष्य को पूरा करना है उप चुनाव हर हाल में जीतना है क्योंकि जो काम अयोध्या और कन्नौज में हुआ है वो यहां न हो। फाफामऊ विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या ने कहा कि अपने परिवार को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है इसको बूथ स्तर तक लेकर जाना है और जिम्मेदारी के साथ सबको जोड़ना है तथा पिछला रिकॉर्ड तोड़ना है। पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि सबको सदस्य बनना है और बनाना भी है आने वाले रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सभी बूथों पर सुननी है पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि जल्दी से जल्दी इस अभियान को पूरा करके आगे के कार्यक्रम में लगना है हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान अनुसार सदस्यता जरूरी है 2014 में सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें 11 करोड़ सदस्यता हुई थी जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे
उसके बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा मुख्य अतिथि जिला प्रभारी उत्तर मौर्य ने पार्टी द्वारा ऊपर से दिए निर्देशों को विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं के बीच बताया उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान को हम संगठन पर्व की तरह मनाएंगे समाज के किसी भी धर्म को कोई व्यक्ति हमसे न छूटे इस सदस्यता को तीन चरणों में बाटा गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव, पूर्व एम एल सी निर्मला पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार द्विवेदी, संजय दुबे, देवेन्द्र गिरी, शुशील त्रिपाठी, राजू पाल,अनिल मिश्रा,जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, हरि भूषण सिंह, मनोज निषाद, लक्ष्मी कांत उपाध्याय,जिला मंत्री अमर जीत कुशवाहा, तुलसी राम सरोज, उमेश तिवारी, धीरेन्द्र मिश्रा गुरु, ओम मिश्रा, राहुल चौधरी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय ने की।