प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती की अध्यक्षता मे शुक्रवार को दोपहर जिला कार्यालय सिविल लाइंस मे दोपहर आयोजित होगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक मे मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रदेश द्धारा भेजे जाऐगें
बैठक में जिला प्रभारी ओंकार नाथ केशरी, जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी के साथ विधायक गण, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, क्षेत्र/प्रदेश भाजपा व मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गण, जिलापंचायत अध्यक्ष आगामी कार्यक्रम के संयोजक व सह संयोजक व जिलाध्यक्ष के अनुमति से अन्य विशेष आमंत्रित लोग ही भाग ले सकेगें।