प्रयागराज। शुक्रवार को शुक्रवार को अंदावा स्थित होटल त्रिवेणी संगम में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि काशी क्षेत्र की जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सांसद बनाकर देश का प्रधानमंत्री बनाया है इसके लिए कार्यकर्ताओं को मैं शुभकामनाएं देता हूं भाजपा कार्यकर्ता ही पहले देश फिर दल तथा उसके बाद स्वयं की बात करता है आजादी के बाद केवल भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिया है श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान तथा दो निशान नहीं चलने की बात कही तथा अपने प्राणों की आहुति दे दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटाया तथा राम मंदिर का सपना जो हमने कई सौ सालो से देखा उसे भी भव्य मन्दिर बनाकर पूरा किया 2014-17 व 22 तथा नगर निगम व पंचायत के चुनाव में शानदार नतीजे हासिल किए लगातार तीसरी बार सरकार बनी है 6 दशक के बाद यह हो पाया है सपा और कांग्रेस जैसी परिवार वादी व जातिवादी पार्टी ने भ्रम फैला कर वोट लेने का प्रयास किया कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उनके झूठ का पर्दाफाश करना है और भ्रम को दूर करना है देश व राज्य की सरकार सबके लिए एक सामान कार्य कर रही है। क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्य समिति के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करती है हम हम एससी और ओबीसी आरक्षण के लिए कटिबंध है दलित और पिछड़ों का हितैषी बनने का ढोंग करने वाली जब सत्ता में आती है तो सब भूल जाती है इसी सरकार में राजू पाल व कृष्णानंद पाल की हत्या की गई कई विद्यालयों से बाबा साहब की मूर्ति हटाई गई। क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने कहा कि अतीत में किन संघर्षों के बाद हमारी सरकार आई है यह हमें भूलना नहीं है क्या कांग्रेस सरकार में संविधान सुरक्षित था राहुल गांधी संविधान के प्रति संसद में पढ़ते थे उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चरम पर था योगी ने जिसे आज खत्म कर दिया विपक्ष हार कर भी हमें हर साबित करने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले हुए इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया तथा 2014 में भाजपा सरकार आओ मोदी प्रधानमंत्री बने उसके बाद विकास में गति पकड़ी और कोई घोटाला नहीं हुई। मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उत्साह में कोई कमी नहीं आनी चाहिए नई ऊर्जा के साथ हमें क्षेत्र में जाना है और 2027 में फिर से पूर्ण बहुमत में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि दुनिया के देशों में हमारा देश अपनी संस्कृति से जाना जाता है बीच में ऐसा भी समय है जब हमारी संस्कृति को कुचलना का प्रयास किया गया लेकिन हमारा देश वह देश है जिसमें सिकंदर को भी पराजित कर दिया भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपनी संस्कृति के बारे में सोचता है 2024 के चुनाव में 24 करोड़ वोट भारतीय जनता पार्टी को मिला जो गर्व की बात है भाजपा आज इतना अच्छा काम कैसे कर रही है यही दर्द कांग्रेस पार्टी का है कांग्रेस का झूठा प्रचार करने का इतिहास रहा है उनके झूठ का पर्दाफाश भी भाजपा कार्यकर्ता ही करता है 10 साल के मोदी कार्यकाल में पूरे देश की सड़के चमचमा रही है क्या यह अपेक्षा सपा या कांग्रेस सरकार से कर सकते थे जब हमारे देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर चंद्रयान उतरा तो मोदी ने उसका नाम शिव शक्ति रख दिया जिस पर राहुल गांधी को दर्द होने लगा तथा उन्होंने कहा की शक्ति को समाप्त करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्मला पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी, काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेन्द्र मौर्या,सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल जिला अध्यक्ष गंगापुर कविता पटेल,जिला प्रभारी उत्तर मौर्य, महानगर राजेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष जमुना पार विनोद प्रजापति, मेयर गणेश केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल,विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, पूर्व विधायक दीपक पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, पूर्व जिला कन्हैया लाल पांडे,पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी , बृजेश त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, विवेक मिश्रा, निमिष खत्री, पवन गुप्ता,अभिषेक केसरवानी,आदि मौजूद रहे
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक संपन्न
