नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर दिए मंत्र
कोरांव, प्रयागराज । आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा विधानसभा कोरांव के कोरांव, कोहड़ार, अयोध्या, लेडियारी, बड़ोखर मंडल की पिछड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न हुई।
महिला मोर्चा की बैठक को विधानसभा कार्यालय में स्थानीय विधायक राजमणि कोल ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। विधानसभा कार्यालय में ही युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा लोकसभा प्रवासी प्रणव त्रिपाठी ने आगामी कार्यक्रमों के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। लोकसभा चुनाव प्रभारी मनोज जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी हर बूथ तक पहुंच कर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं साथ ही हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करे। विधानसभा संयोजक राकेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी कार्ययोजना व अपना बूथ सबसे मजबूत विषय पर जानकारी दी।वही पिछड़ा मोर्चा की बैठक रत्योरा मोड़ में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी ने संबोधित कर पिछड़ा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष पटेल व संचालन जिला महामंत्री रामराज पटेल ने किया।अनुसूचित मोर्चा की बैठक नेवढ़िया बयालीस में मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल ने आए हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील करते हुए सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन बबुआन द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम वैद्य रहे। बैठक के उपरांत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में विधानसभा कार्यालय से विकास खंड कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई। जिसमे सुमित पांडेय, प्रकाश द्विवेदी, सत्यम शुक्ला, भालेंदु मिश्र, अरविंद तिवारी, घनश्याम स्वर्णकार, राजकुमार केशरी, अनूप केसरी, दिनेश केशरी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।