भाजपा यमुनापार कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न,आवेदक प्रत्याशियो पर हुआ मंथन

जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,सासंद,विधायक,महामंत्रियो आदि ने भाग लिया
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय यमुनापार मे निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को सायं जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमे यमुनार के 4 नगर पंचायत व नगरनिगम के 9 वार्डो के आवेदक संभावित प्रत्याशियों  के चयन हेतु कोर कमेटी सदस्यों ने विचार विमर्श किया। जिसमें जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती,जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव दत्त पटेल,सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, डॉ. विजय शंकर शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल,राजेश्वरी तिवारी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कौशाम्बी जितेंद्र सोनकर आदि ने जिताऊ प्रत्याशियो पर मंथन चिंतन किया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शंकरगढ़ के 12 वार्ड, कोरांव के 11 वार्ड, भारतगंज के 13 बार्ड, सिरसा के 11 वार्डो के नगर पंचायत सभासद प्रत्याशी हेतू 88 आवेदन प्राप्त हुए।वही नगर निगम के 9 बार्डो से 85 पार्षदो ने आवेदन दिया। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष हेतू 23 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर गहनता से चर्चा हुआ। कोर कमेटी के सदस्यो ने कहा इस बार सत-प्रतिशत वार्डो मे कमल खिलेगा।और गावं गली मुहल्लो के सम्पूर्ण विकास के साथ जिला राज्य का विकास कर भारत विश्व गुरू बनेगा।

Related posts

Leave a Comment