भाजपा महानगर कार्यसमिति की हुई बैठक

अयोध्या। भाजपा महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक कचहरी स्थित सहकारी बैंक के सभागार में बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष व लखनऊ कैंट विधायक सुरेश तिवारी थे। बैठक में आने वाले कार्यकताओं का महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, शकुन्तला गौतम ने टीका लगा कर भगवा पटका पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण के उपरान्त हुआ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष व मुख्य अतिथि विधायक  सुरेश तिवारी ने सभी कार्यकताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होने कहा कि गन्ना समिति तथा पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। 2020 का विधान सभा चुनाव यही टीम लड़ने वाली है। जिसके लिए कार्यकता अपनी तैयारी करते रहे। मेरा बूथ सबसे मजबूत की बात करते हुए हमने पिछले चुनाव जीतते आये है। इसी मंत्र के साथ आने वाले चुनावों में भी विजय हासिल करनी है। जनसंघ की स्थापना से आज भाजपा तक हम भारत को विश्व गुरू बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे है। जब तक यह पूर्ण नही हो जाता है तब तक हमे रूकना नही है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन ने कहा कि आरएसएस के अनुशांगिक संगठन के रूप में कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी हमेशा भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए कार्य किया। यह महानगर कार्य समिति बहुत महत्वपूर्ण है क्यों कि इसी के कार्यकाल में भव्य व दिव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो रहा है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा धारा 370 व 35 ए को समाप्त कर देश को एकीकृत करने का कार्य नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है। तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयान उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अवधारणा को सार्थक कर रही है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसका सर्मथन पूर्व जिलाध्यक्षगण ओम प्रकाश सिंह, बीबी मणि त्रिपाठी, और अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ ने किया। जिला कार्यसमिति के बैठक को ओम ध्वनि से पारित कर दिया। बैठक में प्रमुख रूप से सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्र, राम कुमार, डाॅ0 चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, विजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, आदित्य मिश्रा, अभय सिंह, सुशील जायसवाल, विश्व प्रकाश रुपन, विद्याकान्त द्विवेदी, स्मृता तिवारी, अरविन्द सिंह, तिलकराम मौर्या, डाॅ0 मंजूषा पाण्डेय, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बाल कृष्ण वैश्य, दिवाकर सिंह, डाॅ0 अंशुमान मित्रा, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, शारदा यादव, कांशीराम रावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment