भाजपा मंडल सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न

प्रयागराज। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठन पर्व 1 सितंबर से 25 सितंबर प्रत्येक बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता न्यूनतम 200 सदस्य बनाएंगे।इसी क्रम में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकताओं की सदस्यता शून्य हो गई सबको फिर से नए सदस्य बनाने है जो लक्ष्य निर्धारित किया गया उस आंकड़े को पार करना है।वहीं सदस्यता अभियान प्रमुख ऋतु राज पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यह तिथि निर्धारित है संगठन ने इस बार तय किया है कि सक्रिय सदस्यों को ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य,मंडल अध्यक्ष राजू पाल,मंडल प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव,जिला मंत्री तुलसी राम सरोज,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी,मंडल उपाध्यक्ष कुसुम साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष राम चंद्र शुक्ला,राजेंद्र मिश्र,मंडल महामंत्री अशोक शंकर मिश्र,मंडल मंत्री ओंकार नाथ सरोज,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुलदीप शुक्ला,शक्ति केंद्र संयोजक रवि शंकर शुक्ला,साहिल पटेल,मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विनोद मौर्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव पूजन पटेल,राम रूप पटेल,विजय बहादुर पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment