भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। भाजपा ने देश और प्रदेश को बनाने का काम किया। हिंदू मुस्लिम गरीबी से लड़ेगा आपस में नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। एक छोटा नेता भी कल प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है।
छुटमलपुर में बेहट विधानसभा के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी और योगी के लिए एक-एक वोट मांगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी फूल पर बैठकर आती है। हाथी साइकिल और पंजे पर नहीं। एक-एक मतदाता मोदी और योगी के लिए भाजपा को वोट देने का काम करेंगे और प्रदेश की एक नंबर विधानसभा सीट पर कमल खिलाएंगे। सपा को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव जिन्ना की बात करते हैं।
भाजपा शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ पाक में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया गया। अब हिंदू मुस्लिम केवल गरीबी से लड़ेगा आपस में नहीं लड़ेगा। बिना भेदभाव सबको पक्का मकान आयुष्मान कार्ड दिए गए पार्टी राष्ट्रवाद के लिए काम करती है।
गरीबों की सेवा करना उसका सर्वोच्च लक्ष्य रहा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए उन्होंने उनके शब्द याद दिलाए। बताया कि अब अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कावड़ यात्रा में सपा सरकार में डीजे बंद कराने का काम किया था, लेकिन अब शाम के साथ योगी सरकार में डीजे बजते हैं। अब गुंडे डरते हैं वह बिल्डर को फोन नहीं करते सहारनपुर को ईमानदार नेता चाहिए ताकि लोग शांति से जीवन यापन कर सकें 2024 तक सब गरीबों को पक्का कर देने का वायदा भाजपा ने किया है।एक मत से होने वाले फायदों को उन्होंने लगातार गिनाया इससे पूर्व अपना संबोधन शुरू करने से पहले उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ-साथ सभागार में मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।