भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गरीबों को आंख का चश्मा वितरित किया

अविनाश मिश्र

प्रयागराज ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर आरडी पैलेस गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के द्वारा 70 गरीब एवं असहाय लोगों को आंख की जांच करा कर उन्हें चश्मा वितरण किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी  ने नेतृत्व करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन  के मूल  मंत्र को अपनाकर मानवता की सेवा के लिए नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए  गरीब एवं असहाय लोगों  की आंखों की जांच करा कर दवा एवं चश्मा वितरण करके उनके जीवन में रोशनी  देने का कार्य किया है जो वास्तव में महान श्रेष्ठ कार्य है
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं दीपक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्मवाद एवं अंत्योदय का सपना अपने द्वारा किए गए सेवा कार्यों के माध्यम से पूर्ण कर रहे हैं
कार्यक्रम के अंत में आंख की जांच कर रहे डॉ अनूप मौर्या एवं उनकी टीम को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं माल्यार्पण  करके सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के प्रभारी वरुण केसरवानी  रहे एवं संचालन  मनोज कुमार कुशवाहा ने कियाl
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री रणजीत सिंह ,अवधेश चंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल ,देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, श्यामचंद्र हेला, पूर्व पार्षद भोला तिवारी सुभाष वैश्य ,सचिन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी वैभव जायसवाल ,किशोरी लाल जायसवाल ,घनश्याम मौर्य,  परमानंद वर्मा ,सीमा जायसवाल, जगमोहन गुप्ता, लेखराज सिंह ,विश्वास श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल, मुकेश लारा अजय शर्मा नीरज दीक्षित अभिषेक सिंह राजेश गिरी महेंद्र पांडे श्याम प्रकाश पांडे आदि उपस्थित थे।
चश्मा प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से
, रमेश गिरी, राज कुमार ,रमेश कुमार ,आनंद सोनी, श्याम चंद्र ,किशोरी लाल, दिनेश सिंह, बलवंत सिंह ,कमलेश कुशवाहा ,अशोक यादव, विजय पटेल ,सुरेंद्र कुमार, पिंटू ,अभिनव ,अनिल सोनी, धीरेंद्र सिंह ,मिथिलेश स्वरूप, कमलेश कुशवाहा ,मनोज कुमार मौर्या आदि कुल 70 लोगों को वितरण किया गया
उक्त अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 16 सितंबर को सेवा सप्ताह  दिवस के अवसर पर स्वच्छता का अभियान महानगर के 70 सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जाएगा जिसका शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी सुबह 7 बजे संगम घाट  पर स्वच्छता अभियान चलाकर करेंगे।

Related posts

Leave a Comment