भाजपा ने रविवार को पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रयागराज जिले में संगठन की दृष्टि से तीन जिले हैं। इसमें प्रयागराज महानगर, प्रयागराज गंगापार और प्रयागराज यमुनापार शामिल है। पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक और एमएलसी अनूप गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को बनाया है। इसी तरह यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और गंगापार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान को दी गई है।तीनों के नामों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। अनूप गुप्ता ने कहा कि यह भाजपा की यह ऐसी संगठनात्मक प्रक्रिया है, जिसमें जीतता एक है और हारता कोई नहीं है। सभी मिलकर संगठन को आगे बढ़ाते हैं। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्षों की ईमानदारी और मेहनत में कोई कमी नहीं है। पार्टी ने नए कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का फैसला किया था, इसलिए सिर्फ चेहरा बदला गया है। जिला पंचायत सभागार में एमएलसी एवं प्रयागराज के प्रभारी अनूप गुप्ता ने अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। इस दौरान वहां उत्साही कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के जयकारे भी लगाए। तीनों निर्वाचित अध्यक्षों को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। यहां कहा गया कि संजय, निर्मला एवं राजेश को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब संगठन को मजबूती मिली है।इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सुबोध सिंह, डाॅ. शैलेश पांडेय, आनंद दुबे आदि ने तीनाें अध्यक्षों का स्वागत किया। बता दें कि संजय गुप्ता, निर्मला पासवान और राजेश शुक्ला भाजपा के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं।
लंबी प्रक्रिया के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के अध्यक्षों के नाम की घोषणा रविवार को हो गई। पार्टी ने अपने वरिष्ठ एवं पुराने जमीनी नेताओं को ही अध्यक्ष बनाया है। महानगर से पूर्व पार्षद एवं व्यापारी नेता संजय गुप्ता को जहां अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं गंगापार से पूर्व एमएलसी एवं कैंटोनमेंट बोर्ड में सभासद रहीं निर्मला पासवान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह यमुनापार से महामंत्री राजेश शुक्ला को अध्यक्ष बनाया है।जिला पंचायत सभागार में एमएलसी एवं प्रयागराज के प्रभारी अनूप गुप्ता ने अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। इस दौरान वहां उत्साही कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के जयकारे भी लगाए। तीनों निर्वाचित अध्यक्षों को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। यहां कहा गया कि संजय, निर्मला एवं राजेश को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब संगठन को मजबूती मिली है।