प्रयागराज़ ! समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव संदीप यादव का आज पहली बार गृह जनपद में आगमन पर सपा कार्यकर्ताओ ने लालगोपालगंज, शांतिपुरम, पडिला, सहित विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस मौके पर पार्टी जनों को सम्बोधित करते हुए सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान, सहित आम आदमी परेशान हैं। चुनाव के समय किये गये वादे भाजपा भूल गई। नौजवानों को रोजगार, किसानो को अपनी उपज का सही मूल्य और आम आदमी को महंगाई से निजात दिलाने में पूरी तरह से नाकाम भाजपा देश और प्रदेश की जनता को धर्म और जाति की राजनीति में उलझाना चाहती है।इनके मंसूबे जनता जान चुकी है और आगामी 2022 में जनता जवाब देगी।
संदीप यादव ने पार्टी जनों खासकर युवा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुटता और लगन के साथ काम करने, लोंगो के साथ संवाद कर सपा की नीतियों को बताने की अपील भी किया । स्वागत करने वालों में सर्व दूधनाथ पटेल, रविन्द्र यादव,नवीन यादव,ज्ञानेंद्र पार्थ,डॉ प्रेम चंद्र कुशवाहा, राजवंत पटेल, संजय प्रधान, राम प्रताप पटेल, राम कैलाश, संजीव यादव, ज्वाला यादव, दीपक, पंडेय, मो उस्मान,रोहितयादव, मुलायम, सन्देश यादव, रतन, नागेंद्र, जसकरण, अनूप मौजूद थे।