भाजपा जिला मंत्री की अगुवाई में किया गया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

प्रयागराज। भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी की अगुवाई में बुधवार को जसरा मंडल के कई गांवों में भाजपा द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। जब रीढ मजबूत होगी तभी संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में जगह-जगह कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी है। भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताकर उनको पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।जिला मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम करती है।आज उत्तर प्रदेश से गुंडाराज पूरी तरह खत्म हो चुका है, महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं,सड़क, पानी,बिजली आदि समस्याओं निराकरण किया जा रहा है।इसलिए सबको एक होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगत नारायण, विधानसभा विस्तारक ओजस्वी पाण्डेय, मंडल महामंत्री भूपेंद्र पाठक, नीरज केसरवानी, प्रीतम केसरवानी, राजाबाबू पाठक, सुधांशु मिश्रा, रामजी तिवारी, वीरेंद्र पाठक, अंबुज त्रिपाठी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment