जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्रम व बुके भेंटकर प्रयागराज के जनता जनार्दन एवं कार्यकर्ताओ की ओर से दी शुभकामनाएं
प्रयागराज। भारतीय गणराज्य के नवनिर्वाचित माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति के दिल्ली आवास पर मुलाकात कर अभिनंदन एवं स्वागत किया।
जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,प्रदेश अध्यक्ष अनूसूचित जनजाति डाँ. संजय गौर आदि के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ एक साधारण समारोह में जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को अंगवस्त्रम् और बुकें प्रदान कर समस्त प्रयागराज के जनता एवं कार्यकर्ताओ की ओर से अभिन्ंदन एवं स्वागत कर शुभकामनाऐं देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को भाजपा पूरा कर अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को सर्वोच्च पद पर आसीन कर महापुरूषो के सपनो का भारत बना रही है। राष्ट्रपति बनते ही जिलाध्यक्ष के राष्ट्रपति महोदया से मिलने पर यमुनापार के भाजपाईयो में हर्ष व्याप्त है। यमुनापार बारा विधायक डाँ. वाचस्पति,कोराँव विधायक राजमणि कोल,करछना विधायक पियूष रंजन निषाद,जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा राजमणि पासवान,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला आईटी प्रमुख शतीश विश्वकर्मा,मिथिलेश पांडेय,प्रदीप मिश्र आदि कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष और राष्ट्रपति महोदया को शुभकामनाएं दी है।