भाजपा जसरा के सभी शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न

आगामी चुनाव को लेकर बूथ के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख है तैयार-भोला नाथ तिवारी

बारा, प्रयागराज। जसरा मंडल के सभी शक्ति केंद्रों की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, विधान सभा प्रभारी भोला नाथ तिवारी और मंडल प्रभारी राजू सिंह पटेल, विधान सभा विस्तारक अमन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उनका हाल जाना। और बताया की आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं उनका सम्मान सिर्फ भाजपा की कर सकती है।
उमापुर में कमलेश त्रिपाठी, परसरा में जगत नारायण शुक्ला, रिंगवा में नीरज केसरवानी, जसरा में भूपेंद्र पाठक, रेरा में अभिषेक शुक्ला, बुदावा ने प्रीतम केसरवानी, बारा में अवध बिहारी मिश्रा, ने प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए बूथ पर एक एक कार्यकर्ताओं से वार्ता की, सभी शक्ति केंद्रों पर मंडल अध्यक्ष अपने दोनो महामंत्रियों के साथ मौजूद रहे।
जिसमे प्रमुख रूप से सुरेश मिश्रा, अशोक तिवारी, अंबुज त्रिपाठी, शिवाकांत तिवारी, नंदेश्वर नाथ त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, दीप चंद्र गुप्ता, आशीष सोनकर, राम केसरवानी, अरूण मालवीय, राहुल पाल, कौशलेश, रोहित, प्रवीण मालवीय, विमल, अखिलेश त्रिपाठी, अर्जुन विश्वकर्मा, शैलेंद्र, निधिस पाठक, शनि भारतीय, बुद्धि प्रकाश द्विवेदी, सूर्य भान सिंह, सभी शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी व बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment