सम्मेलन में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कैप्सन-सम्बोधित करते कैलाश विजय वर्गीय,उपस्थित महिलाएं
कौशाम्बी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सिराथू विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय सिराथू में बुधवार को महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होने महिला कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले का लाल केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद को एक नई पहचान दिया है। कहा कि अब चुनाव को मात्र 11 दिन बचे है,आप सभी लोग अपने घरो के कार्य से फुरसत होने के बाद पूरे मनोयोग से जुट जाये,और क्षेत्र व अपने गाव में घर-घर लोगो से जनसंपर्क कर भाजपा की नीतियो से अवगत कराते हुए उन्हे यह बताये कि एक बार प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है,वह लोग कमल के फूल को खिलाने का काम करे। उन्होने कहा कि प्रदेश अपराध मुक्त,गुण्डा मुक्त,माफिया मुक्त व सबका साथ,सबका विकास वाली सरकार सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। उन्होने महिला मोर्चा की महिलाओं से अब घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओ से सपर्क करने की बात कही। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी श्रीमती राजकुमारी देवी ने महिला सम्मेलन में विधान सभा क्षेत्र के दूर दराज से आई महिलाओ का अभिनंन्दन करते कहा कि यह केवल उनकी आन का विषय नही है,बल्कि प्रदेश जनपद का विषय है,इस लिये एक बार फिर से भाजपा के कमल को भारी बहुमत से खिलाना है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती नम्रता चैरसिया, श्रीमती गीता विश्वकर्मा, एड. अर्चना चैरसिया,शिप्रा मौर्य सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित रही।